लाइव न्यूज़ :

बोबडे ने भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की

By भाषा | Updated: December 25, 2020 16:58 IST

Open in App

तिरुपति (आंध्र प्रदेश), 25 दिसम्बर भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) शरद अरविंद बोबडे ने शुक्रवार को पावन वैकुंठ एकादशी के मौके पर यहां के निकट तिरुमाला की पहाड़ियों पर स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर के मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पूजा के बाद, न्यायमूर्ति बोबडे मंदिर के गर्भगृह से होते हुए वैकुंठ मार्ग से गुजरे। यह मार्ग केवल वैकुंठ एकादशी के दिन ही खुलता है।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि न्यायमूर्ति बोबडे बृहस्पतिवार की शाम यहां पहुंचे थे और वह कुछ देर पहाड़ी पर स्थित अतिथि गृह में रूके और इसके बाद उन्होंने पहाड़ी मंदिर में ‘पूलंगी सेवा’ के दौरान पूजा अर्चना की। ‘पूलंगी सेवा’ को देर रात भगवान का नेत्रदर्शन भी कहा जाता है।

उन्होंने बताया कि पहाड़ी पर रात भर रुकने के बाद, बोबडे पारंपरिक पोशाक में मंदिर गये और उन्होंने मास्क भी पहन रखा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता