केरल में नौकाएं डूबीं, एक मछुआरे की मौत

By भाषा | Updated: May 26, 2021 17:00 IST2021-05-26T17:00:39+5:302021-05-26T17:00:39+5:30

Boats submerge in Kerala, death of a fisherman | केरल में नौकाएं डूबीं, एक मछुआरे की मौत

केरल में नौकाएं डूबीं, एक मछुआरे की मौत

तिरुवनंतपुरम, 26 मई केरल के विझिनजम तट पर नौकाएं डूबने के बाद लापता हुए मछुआरों में से एक मछुआरे का शव बुधवार को बरामद हुआ। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

समुद्र में ऊंची उठती लहरों और तेज हवाओं के कारण मंगलवार रात को मछुआरों की नौकाएं डूब गयी थीं। लापता दो अन्य मछुआरों को ढूंढने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि आज सुबह आदिमालाथुरा से 55 साल के डेविडसन का शव बरामद किया गया। वह पून्थुरा गांव के रहने वाले थे।

इसके अलावा, लापता अन्य मछुआरों की पहचान जोसेफ और शबरियार के रूप में की गयी है। दोनों मछुआरे क्रमश: पून्थुरा और कोट्टापुरम के रहने वाले हैं।

तटीय पुलिस के निरीक्षक इलियास पी जॉर्ज ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस हादसे में चार नौकाएं डूब गयी हैं, जिन पर मृतक समेत कम से कम 17 लोग सवार थे। भारतीय तट रक्षक बल (आईसीजी) ने अब तक आठ लोगों को बचा लिया है।

हालांकि, निरीक्षक पी जॉर्ज ने कहा कि नौकाओं पर कितने मछुआरे सवार थे, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। कई मछुआरे तैरकर तट के किनारे आ गए थे।

लापता हुए दो अन्य मछुआरों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान में आईसीजी का एक जहाज और एक विमान भी जुटा हुआ है।

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के कारण समुद्र में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके अलावा समुद्र में ऊंची लहरें उठने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गयी थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मछुआर चेतावनी को दरकिनार करते हुए समुद्र में गए थे।

इस बीच, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और पतनमतिट्टा में मंगलवार शाम से ही लगातार बारिश हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Boats submerge in Kerala, death of a fisherman

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे