लाइव न्यूज़ :

नाव तालाब में पलटी : दो युवकों की मौत

By भाषा | Updated: February 21, 2021 19:17 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 21 फरवरी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में रविवार को नौका पर सवार युवकों के मौजमस्ती करते हुए फेसबुक लाइव करने के दौरान नाव पलट जाने की घटना में तालाब में डूब कर दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरिटार गांव के रहने वाले छह युवक आज अपरान्ह एक छोटी नौका पर सवार होकर सुरहाताल के बीच स्थित टीले पर जा रहे थे। नाव युवक ही चला रहे थे। इस दौरान कुछ युवक मौजमस्ती करते हुए फेसबुक लाइव करने लगे जिससे नाव पलट गई और उस पर सवार सभी छह युवक डूबने लगे।

उन्होंने बताया कि युवकों के शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने सभी युवकों को तालाब से बाहर निकाला। उनमें से दो युवकों की स्थिति गम्भीर होने के के कारण उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि दोनों मृत युवकों की शिनाख्त अनुज गुप्ता (25) और दीपक गुप्ता (26) के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस