सुंदरवन में नाव पलटी, एक पर्यटक डूबा, एक लापता

By भाषा | Updated: January 31, 2021 19:41 IST2021-01-31T19:41:12+5:302021-01-31T19:41:12+5:30

Boat overturned in Sundarbans, one tourist drowned, one missing | सुंदरवन में नाव पलटी, एक पर्यटक डूबा, एक लापता

सुंदरवन में नाव पलटी, एक पर्यटक डूबा, एक लापता

कैनिंग (पश्चिम बंगाल), 31 जनवरी पश्चिम बंगाल के सुंदरवन में एक नदी में रविवार को 22 लोगों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई, जिससे एक पर्यटक डूब गया और एक अन्य लापता है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोलकाता के पर्यटकों के एक समूह ने दक्षिण 24 परगना जिले के झारखली वन क्षेत्र में घूमने के लिए एक यांत्रिक नाव किराए पर ली थी। नाव हेरोभंगा नदी में डूब गई।

पुलिस ने बताया कि नाव में दो बच्चों सहित 22 लोग सवार थे।

इस हादसे में 65 वर्षीय सुबोध गीतानु डूब गये, जबकि एक महिला लापता हो गई। अन्य लोगों को बचा लिया गया।

पुलिस ने बताया कि प्रतिमा दोलोई नामक लापता महिला को खोजने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Boat overturned in Sundarbans, one tourist drowned, one missing

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे