लाइव न्यूज़ :

जालौन में यमुना नदी में नाव पलटी, चार युवक लापता

By भाषा | Updated: August 7, 2021 22:34 IST

Open in App

जालौन (उप्र), सात अगस्त जालौन जिले के कालपी थाना क्षेत्र में यमुना नदी में शनिवार को पेड़ से टकराने के बाद एक नौका पलट गई, जिससे उसमें सवार चार युवक लापता हो गए। गोताखोरों ने दो युवकों को बचा लिया है।

जालौन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवि कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि शनिवार दोपहर बाद नाव पर सवार होकर कई युवक यमुना नदी के पार जा रहे थे। तभी तेज बहाव की वजह से नौका एक पेड़ से टकराने के बाद पलट गई और इस पर सवार उरई कस्बे के निवासी सोनू श्रीवास्तव, अरमान, तौहीद रहमान, सोनू, देवेश गुप्ता और कालपी कस्बे के रहने वाले गौरव सोनी डूबने लगे।

उन्होंने बताया कि दूसरी नौका से पीछे आ रहे ग्रामीणों गोताखोरों ने सोनू श्रीवास्तव व अरमान को डूबने से बचा लिया, लेकिन तौहीद रहमान, सोनू, देवेश गुप्ता और गौरव सोनी तेज बहाव में बह गए।

एसपी ने बताया कि कालपी के उपजिलाधिकारी कौशल किशोर, सीओ वीरेंद्र श्रीवास्तव और अन्य कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, अभी भी एनडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से लापता युवकों की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट