लाइव न्यूज़ :

केरल में नदी में नौका पलटी , पुलिसकर्मी की मौत

By भाषा | Updated: December 18, 2021 17:52 IST

Open in App

वर्कला, 18 दिसंबर शनिवार को हत्यारोपी की तलाश में निकले पुलिसकर्मियों को लेकर जा रही एक नौका के नदी में पलट जाने से 27 वर्षीय एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि एक क्षेत्र निरीक्षक (सर्कल इंस्पेक्टर) एवं एक अन्य पुलिसकर्मी को स्थानीय लोगों ने बचा लिया जबकि कांस्टेबल एस बालू की मौत हो गयी। ये तीनों पुलिसकर्मी पोथेनकोडे के हाल के सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी ओट्टकाम राजेश को समीप के एक क्षेत्र में ढूंढने गये थे।

पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद बालू को तलाशा और उन्हें नजदीक के एक अस्पताल में दाखिल कराया, लेकिन उनकी जान नहीं बच पायी।

बालू की मौत पर शोक प्रकट करते हुए केरल के पुलिस महानिदेशक अनिलकांत ने कहा कि युवा पुलिसकर्मी प्रशिक्षण पूरा कर सितबर में ही पुलिसबल में शामिल हुए थे और उन्होंने थोड़े से समय में अपने आप को अच्छा कर्मी साबित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां