लाइव न्यूज़ :

रायसेन जिले में नाव पलटने की घटना, तीन लोगों के शव बरामद

By भाषा | Updated: December 19, 2021 19:38 IST

Open in App

रायसेन, 19 दिसंबर मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में शनिवार को नाव पलटने की घटना में लापता हुए तीन लोगों का शव रविवार को बरामद किया गया है । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 135 किलोमीटर दूर बांसखेड़ा गांव के पास नर्मदा नदी में शनिवार शाम करीब चार बजे हुई। उन्होंने बताया कि हादसे के समय नाव में नौ लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि इनमें से छह लोग तैर कर किनारे तक आने में सफल रहे जबकि एक महिल, एक पुरूष और दो साल का बच्चा पानी में बह गये । उन्होंने बताया कि तीनों लापता लोगों का शव रविवार को बरामद कर लिया गया है ।

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार सहवाल ने कहा कि शनिवार को नदी से शव निकालने में विफल रहने के बाद रविवार सुबह को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और पुलिस के 50 जवानों के एक दल ने मोटर बोट के साथ तलाशी अभियान फिर से शुरु किया।

उन्होंने कहा कि बच्चे का शव दोपहर एक बजे मौके से सौ मीटर दूर जबकि पुरुष और महिला के शव दोपहर 3.30 बजे बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित