नाव हादसा: एक मछुआरा लापता

By भाषा | Updated: September 11, 2021 12:54 IST2021-09-11T12:54:08+5:302021-09-11T12:54:08+5:30

Boat accident: One fisherman missing | नाव हादसा: एक मछुआरा लापता

नाव हादसा: एक मछुआरा लापता

मंगलुरु, 11 सितंबर कर्नाटक के मंगलुरु में पनांबुर तट पर तेज हवाओं के कारण मछली पकड़ने वाली एक नौका के डूबने की घटना में एक मछुआरा लापता है जबकि चार अन्य को बचा लिया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लापता मछुआरे की पहचान कस्बा बेंगरे के शरीफ के रूप में हुई है। वहीं चार अन्य को स्थानीय लोगों ने बचा लिया।

सूत्रों ने बताया कि ये सभी आज सुबह मछली पकड़ने समुद्र में गए थे। यह दुर्घटना सुबह साढ़े सात बजे के करीब हुई। लापता मछुआरे की तलाश के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Boat accident: One fisherman missing

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे