लाइव न्यूज़ :

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भाजपा सांसद के पेपर लीक संबंधी आरोपों को किया खारिज

By भाषा | Updated: October 4, 2021 21:11 IST

Open in App

जयपुर, चार अक्टूबर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) में प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका लीक होने संबंधी आरोपों को सोमवार को खारिज कर दिया।

उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राज्य में 30,000 शिक्षकों की भर्ती के लिये 26 सितंबर में रीट परीक्षा आयोजित की थी।

राज्यसभा सदस्य मीणा ने रविवार को आरोप लगाया था कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही रीट परीक्षा का प्रश्नपत्र और उत्तर पत्रक (जिसमें सभी प्रश्नों का उत्तर होता है और उसकी के आधार पर अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिक जांची जाती है) लीक हो गई थी। उन्होंने दावा किया कि परीक्षा आयोजित कर रहे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के गोपनीय शाखा के किसी अधिकारी की संलिप्तता से उत्तर पत्रक (आंसर शीट) लीक हुआ था।

आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए बोर्ड के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उत्तर पत्रक (आंसर शीट) के लीक होने की कोई संभावना नहीं है, उसे सुरक्षित रखा गया है।

अजमेर में बोर्ड के अध्यक्ष धर्मपाल जारोली ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘राज्यसभा सदस्य जिस उत्तर पत्रक (आंसर शीट) की बात कर रहे हैं उसे आज तक कहीं भी छपने के लिये नहीं भेजा गया। मूल आंसर शीट मेरे पास सुरक्षित रखी हुई है। परीक्षा की पूरी प्रक्रिया मेरी निगरानी में हुई है इसलिये यह कहना उचित नहीं होगा कि आंसर शीट मोबाइल फोन पर लीक हुई है। आरोप लगाना बहुत आसान है।’’

उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र 23 सितंबर को जिला कलेक्टरों की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समितियों को भेजे गये थे और प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा में रखा गया था।

परीक्षा 26 सितंबर को आयोजित की गई थी।

अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड को निष्पक्षता के साथ परीक्षा आयोजित करने का अनुभव है। बोर्ड हर साल माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं की परीक्षा आयोजित करता है।

विपक्षी भाजपा ने रीट परीक्षा में पेपर लीक होने का आरोप लगाया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इस मुद्दे पर सोमवार को सभी जिलों में प्रदर्शन किया है।

परीक्षा के आयोजन में कई अनियमितताएं और लापरवाही सामने आने के बाद राज्य सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के एक अधिकारी, राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के दो अधिकारियों, एक हेड कांस्टेबल, दो कांस्टेबल और शिक्षा विभाग के एक दर्जन से अधिक कर्मियों को निलंबित कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे