लाइव न्यूज़ :

बोर्ड परीक्षाएं : सीबीएसई ने केंद्रों पर ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं का भौतिक मूल्यांकन रोका

By भाषा | Updated: December 16, 2021 01:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा के दिन ही परीक्षा केंद्रों पर ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं के भौतिक मूल्यांकन को रोकने का फैसला किया है।

सीबीएसई ने कहा कि यह फैसला 16 दिसंबर से प्रभावी होगा। हालांकि, बोर्ड ने परीक्षा के दौरान मानदंडों में अचानक बदलाव का कोई कारण नहीं बताया।

परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने संबद्ध स्कूलों को लिखे पत्र में कहा, “परीक्षा केंद्र में उसी दिन मूल्यांकन की प्रक्रिया 16 दिसंबर से बंद की जा रही है। परीक्षा समाप्त होने के 15 मिनट के भीतर सभी केंद्र अधीक्षक प्रेक्षक की मौजूदगी में ओएमआर शीट को पैक कर सील कर देंगे। सीलबंद पार्सल पर केंद्र अधीक्षक एवं प्रेक्षक हस्ताक्षर करेंगे और पैकिंग के समय का भी उल्लेख करेंगे।”

भारद्वाज ने कहा, “एक बार ओएमआर पैक और सील हो जाने के बाद, उसे संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दिया जाएगा। प्रेषण के बाद, प्रेषण की रसीद भी अपलोड की जाएगी।”

फिलहाल कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों की टर्म -1 बोर्ड परीक्षा चल रही है। यह एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की प्रश्न-आधारित परीक्षा है, जिसके लिए छात्रों को ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (ओएमआर) उत्तर पुस्तिकाएं भरने के लिए दी जाती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल