लाइव न्यूज़ :

बंगाल में कोविड-19 संकट नियंत्रित होने के बाद बोर्ड परीक्षाएं होंगी : मंत्री

By भाषा | Updated: May 20, 2021 18:51 IST

Open in App

कोलकाता, 20 मई पश्चिम बंगाल के शिक्षामंत्री ब्रत्या बसु ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस साल राज्य बोर्ड की परीक्षाएं कोविड-19 संकट नियंत्रित होने के बाद होंगी।

बसु ने कहा कि उनके विभाग के अधिकारी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठक कर और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से परामर्श कर फैसला लेंगे और सुरक्षा के सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा।

पश्चिम बंगाल के शिक्षा विभाग के मुख्यालय ‘विकास भवन’ में संवाददाताओं से बातचीत में बसु ने कहा, ‘‘ गत 100 साल में बोर्ड ने ऐसे संकट का कभी सामना नहीं किया था जैसे आज हम कर रहे हैं। हालांकि, प्रकृति का नियम है, यह महमारी हमेशा नहीं रहेगी। एक बार स्थिति नियंत्रण में आती है तो परीक्षाएं हो सकेंगी।’’

मंत्री ने आगे कहा कि मिड डे मील उन सभी स्कूलों में उपलब्ध होगा जिनकी इमारत को प्रशासन के निर्देश के अनुसार कोविड-19 सुरक्षित गृह में तब्दील किया गया है।

गौरतलब है कि राज्य बोर्ड ने इससे पहले जून में 10वीं एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा कराने की बात कही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए