लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में बोर्ड की परीक्षाएं एक माह के लिए स्थगित की गई, जानिए अब कब होंगे पेपर

By भाषा | Updated: April 14, 2021 12:35 IST

कोरोना के देशभर में लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने बोर्ड की परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया है। इस संबंध में घोषणा बुधवार को की गई।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के चलते मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षा को स्थगित करने का हुआ फैसला मध्य प्रदेश में 30 अप्रैल और एक मई से शुरु होने वाली थीं 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा मध्य प्रदेश में बोर्ड की परीक्षाएं अब जून के पहले सप्ताह से आयोजित की जा सकती है, तारीखें बाद में घोषित होंगी

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 30 अप्रैल से शुरु होने वाली अपनी हाई स्कूल (10 वीं) और हायर सेकंडरी स्कूल (12वीं) की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

शिक्षा मंडल के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि 30 अप्रैल और एक मई से शुरु होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को एक महीने के लिए टाल दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि ये परीक्षाएं अब जून के पहले सप्ताह से आयोजित की जा सकती है तथा शिक्षा मंडल इस संबंध में संशोधित नया कार्यक्रम जारी करेगा।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार मध्यप्रदेश में मंगलवार को अब तक एक दिन में सबसे अधिक 8,998 नए मामले दर्ज किये गये। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक इस महामारी के मरीजों की संख्या बढ़कर 3,53,632 तक पहुंच गई है। मध्यप्रदेश में इस महामारी से अब तक 4,261 लोगों अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें से 40 लोगों की मौत पिछले 24 घंटों में हुई है।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में मध्यप्रदेश में अप्रैल माह में अब तक 58,121 मामले दर्ज किये गये हैं जबकि इस अवधि में 275 लोग दम तोड़ चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशexam
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल