लाइव न्यूज़ :

बोर्ड परीक्षा 2021 : शिक्षकों के साथ शिक्षा मंत्री निशंक का संवाद अब 22 दिसंबर को होगा

By भाषा | Updated: December 17, 2020 19:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर अगले वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षा के आयोजन के बारे में शिक्षकों के साथ शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का संवाद अब 22 दिसंबर को होगा । निशंक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी ।

निशंक ने शिक्षकों को संबोधित अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ मैं आपके साथ 22 दिसंबर को शाम चार बजे सार्थक वार्ता को लेकर आशान्वित हूं । ’’ इससे पहले यह संवाद 17 दिसंबर को होनी थी ।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आगामी बोर्ड परीक्षा आयोजित करने को लेकर 10 दिसंबर को छात्रों के साथ उनकी विभिन्न चिंताओं एवं सवालों पर चर्चा की थी ।

निशंक ने कहा था कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तिथि के बारे में निर्णय करने के लिये विभिन्न पक्षकारों के साथ चर्चा प्रगति पर है और जल्द ही उनके सुझावों के आधार पर इसकी घोषणा की जायेगी ।

इससे पहले बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने बताया था कि जेईई-मेंस परीक्षा साल में चार बार आयोजित होगी और पहले सत्र में इसका आयोजन 23 से 26 फरवरी 2021 तक होगा।

निशंक ने डिजिटल माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि जेईई मेंस परीक्षा का आयोजन साल में चार बार होगा। यह परीक्षा चार सत्रों में फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में आयोजित होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल