लाइव न्यूज़ :

बीएनएचएस टीम ने अरुणाचल के जंगलों में दुर्लभ पक्षी प्रजातियों का पता लगाया

By भाषा | Updated: April 8, 2021 19:18 IST

Open in App

औरंगाबाद, आठ अप्रैल बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस) ने अरुणाचल प्रदेश के उच्च ऊंचाई वाले जंगलों में एक दुर्लभ प्रजाति के पक्षी ‘रोजफिंच’ का पता लगाया है।

अनुसंधान दल से जुड़े डॉ गिरीश जथार ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में कहा अरुणाचल प्रदेश में प्रजातियों की यह पहली पुष्ट रिपोर्ट है और भारत में पक्षियों की सूची में एक नया पक्षी जुड़ गया है।

बीएनएचएस टीम जंगलों में खोज कर रही थी। टीम ने आठ फरवरी को पक्षियों की तस्वीरें खींची और विस्तृत अवलोकन के बाद उन्हें तीन रंग वाले ‘रोजफिंच’ के रूप में पहचाना। ये रोजफिंच मुख्य रूप से दक्षिणी चीन और भूटान में पाए जाते हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार टीम ने हाल ही में ‘‘इंडियन बर्ड्स’’ पत्रिका में पिछले महीने अपने निष्कर्ष प्रकाशित किए।

विज्ञप्ति के अनुसार इन सर्वेक्षणों में से एक के दौरान, शोधकर्ताओं अथर्व सिंह और हिमाद्री शेकर मोंडल ने समुद्र तल से 3,852 मीटर की ऊंचाई पर अरुणाचल प्रदेश में सेला दर्रा में इस प्रजाति के एक नर और एक मादा पक्षी की पहली तस्वीर खींची।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह