लाइव न्यूज़ :

बीएनएचएस टीम ने अरुणाचल के जंगलों में दुर्लभ पक्षी प्रजातियों का पता लगाया

By भाषा | Updated: April 8, 2021 19:50 IST

Open in App

(इंट्रो में सुधार के साथ)

औरंगाबाद, आठ अप्रैल बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस) ने अरुणाचल प्रदेश के ऊंचाई पर स्थित शंकुधारी जंगलों (कोनीफेरस फॉरेस्ट) में एक दुर्लभ प्रजाति के पक्षी ‘ थ्री बैंडेड रोजफिंच’ का पता लगाया है।

अनुसंधान दल से जुड़े डॉ गिरीश जथार ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि अरुणाचल प्रदेश में प्रजातियों की यह पहली पुष्ट रिपोर्ट है और भारत में पक्षियों की सूची में एक नया पक्षी जुड़ गया है।

बीएनएचएस टीम जंगलों में खोज कर रही थी। टीम ने आठ फरवरी को पक्षियों की तस्वीरें खींची और विस्तृत अवलोकन के बाद उन्हें तीन रंग वाले रोजफिंच के रूप में पहचाना। इस तरह के रोजफिंच मुख्य रूप से दक्षिणी चीन और भूटान में पाए जाते हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार टीम ने हाल ही में ‘‘इंडियन बर्ड्स’’ पत्रिका में पिछले महीने अपने निष्कर्ष प्रकाशित किए।

विज्ञप्ति के अनुसार इन सर्वेक्षणों में से एक के दौरान, शोधकर्ताओं अथर्व सिंह और हिमाद्री शेखर मंडल ने समुद्र तल से 3,852 मीटर की ऊंचाई पर अरुणाचल प्रदेश में सेला दर्रा में इस प्रजाति के एक नर और एक मादा पक्षी की पहली तस्वीर खींची।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे