लाइव न्यूज़ :

बी.एम.वी.एस.एस कश्मीर में आम नागरिकों के लिए जयपुर फुट का विशेष शिविर आयोजित करेगी

By भाषा | Updated: July 5, 2021 18:58 IST

Open in App

जयपुर पांच जुलाई जयपुर फुट की निर्माता संस्था भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (बी.एम.वी.एस.एस.) कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना के सहयोग से सीमान्त गाँव के विकलांग नागरिकों के लिए 7 से 9 जुलाई तक एक विशेष शिविर का आयोजन करेगी।

भारत और पाकिस्तान की सीमा के समीप कुपवाड़ा जिले के फारकियाँ गाँव में इस शिविर के लिए बी.एम.वी.एस.एस. और श्रीनगर में बी.एम.वी.एस.एस. की सहयोगी संस्था सुल्तान-अल-अरिफीन आर्टिफिशियल लिम्ब सेन्टर के तकनीशियन शिविर में कश्मीरियों को कृत्रिम अंग लगाऐंगे।

बी.एम.वी.एस.एस. के संस्थापक और मुख्य संरक्षक डी.आर. मेहता और बी.एम.वी.एस.एस. के अन्तरराष्ट्रीय मामलों के मानद सलाहकार तथा कुवैत में भारत के पूर्व राजदूत सतीश मेहता इस अवसर पर शिविर में उपस्थित रहेंगे।

डी.आर. मेहता ने बताया कि कश्मीर घाटी में बी.एम.वी.एस.एस. विकलांगों के शिविर आर्मी मेडिकल कोर (ए.एम.सी.) के सहयोग से आयोजित करती है।

डी. आर. मेहता ने बताया कि इस वर्ष अप्रैल माह में बी.एम.वी.एस.एस. ने 3 राष्ट्रीय राइफल्स के सहयोग से दक्षिण कश्मीर के अनन्तनाग जिले के ग्राम बिजबिजारा में एक शिविर का आयोजन किया, जिसमें अनन्तनाग, शोपियां, पुलवामा और कुलगाम जिलों के 1900 नागरिकों ने भाग लिया।

इस शिविर में कृत्रिम पैर, जयपुर फुट के अलावा व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र (हियरिंग एड), वाकिंग स्टीक, वाक्र्स और बैसाखियों का वितरण किया गया।

डी.आर. मेहता ने कहा कि कश्मीर घाटियों के विकलांगों को आवागमन की असुविधा और कोरोना वायरस प्रकोप को देखते हुए घाटी में ही शिविर लगवाकर वहाँ के विकलांगों को लाभान्वित किया गया, जिसकी सर्वत्र प्रशंसा हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचाया?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल