लाइव न्यूज़ :

बीएमसी अमिताभ बच्चन के बंगले से लगी सड़क का करना चाहती चौड़ीकरण

By भाषा | Updated: July 4, 2021 20:17 IST

Open in App

मुंबई, चार जुलाई शिवसेना शासित बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मुंबई उपनगरीय कलेक्टर से यहां के पॉश जुहू इलाके में स्थित अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले 'प्रतीक्षा’ के बगल से गुजरने वाली सड़क का चौड़ीकरण करने के लिये उसका सीमांकन करने को कहा है, ताकि यातायात जाम की समस्या को कम किया जा सके।

बीएमसी ने मई में मुंबई के उपनगरीय जिला कलेक्टर को एक पत्र भेजकर उनसे संत ज्ञानेश्वर मार्ग की ''पैमाइश और सीमांकन’’ पर उचित कार्रवाई करने के लिए कहा। इसी सड़क पर अमिताभ बच्चन का बंगला ‘प्रतीक्षा’ है।

कांग्रेस पार्षद ट्यूलिप मिरांडा ने कहा कि बीएमसी ने सात अन्य संपत्तियों के साथ बच्चन के बंगले को वर्ष 2017 में संत ज्ञयानेश्वर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सूचीबद्ध किया गया था। इनमें फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी की संपत्ति भी शामिल है।

पार्षद ने आरोप लगाया कि बच्चन के बंगले को ‘वीआईपी व्यवहार’’के तहत छुआ तक नहीं गया जबकि उनके आसपास सटे बंगले की चाहरदीवारी सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्त कर दी गई।

रोचक तथ्य है कि 22 मई, 2021 को बीएमसी द्वारा उपनगर जिला कलेक्टर को लिखे पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार में मंत्री और शिवसेना अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे लगातार सड़क चौड़ीकरण के कार्य की जानकारी मांग रहे हैं।

बीएमसी ने पत्र में कहा, ‘‘अगर सड़क चौड़ी हुई तो इससे यातायात जाम की स्थिति से निजात मिलेगी और लोगों को राहत मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा