लाइव न्यूज़ :

मुंबई में कोविड-19 टीका भंडारण केन्द्र तैयार कर रही बीएमसी

By भाषा | Updated: December 9, 2020 21:05 IST

Open in App

मुंबई, नौ दिसंबर बृह्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) यहां कंजूरमार्ग इलाके में अपने एक भवन में कोविड-19 टीका भंडारण केन्द्र तैयार कर रही है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बीएमसी के अतिरिक्त नगर आयुक्त सुरेश काकानी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि शहर में नगर-निगम द्वारा संचालित चार अस्पतालों में पहले से मौजूद भंडारण केंद्रों के अतिरिक्त यह नया टीका भंडारण केन्द्र तैयार किया जा रहा है।

निगम के एक और अधिकारी ने कहा कि बीएमसी ने नए कोविड-19 टीका भंडारण केन्द्र के लिये पूर्वी उपनगर के कंजूरमार्ग में स्थित अपने पांच मंजिला भवन का चयन किया है। केन्द्र भवन के पहले तल पर तैयार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि फिलहाल सियो अस्पताल, नायर अस्पताल, केईएम अस्पताल तथा कूपर अस्पताल में भंडारण की सुविधा है।

काकानी ने कहा कि निगम इस साल के अंत से पहले कंजूरमार्क केन्द्र को तैयार करने के प्रयास कर रहा है। उसने कोविड-19 टीकों को कम तापमान में रखने के लिये कूलर और फ्रिज खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा, ''हम 31 दिसंबर से पहले टीका भंडारण केन्द्र को तैयार करने के प्रयास कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं