लाइव न्यूज़ :

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठी मानुष और मुंबई से विश्वासघात किया, संजय राउत ने कहा-वरना भाजपा की 100 पीढ़ियां भी अपना महापौर नहीं बना पातीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2026 17:28 IST

भाजपा और शिवसेना ने ठाकरे परिवार के 30 साल के एकछत्र राज पर विराम लगाते हुए बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में 227 में से क्रमश: 89 और 29 सीट जीतीं।

Open in App
ठळक मुद्देराज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी से 10-12 और सीट जीतने की उम्मीद थी।भाजपा को नगर निकाय चलाने के लिए अपनी सहयोगी शिवसेना की मदद की आवश्यकता होगी। विपक्षी शिवसेना (उबाठा) और मनसे ने क्रमशः 65 और छह सीट जीतीं।

मुंबईः शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि मराठी मानुष से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विश्वासघात ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए बीएमसी चुनाव जीतने और अपना महापौर नियुक्त करने का रास्ता साफ कर दिया। भाजपा ने आधिकारिक रूप से यह घोषणा की है कि मुंबई का अगला महापौर ‘महायुति’ (भाजपा-शिवसेना गठबंधन) से होगा। राउत ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी की सहयोगी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) चुनावों में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी से 10-12 और सीट जीतने की उम्मीद थी।

भाजपा और शिवसेना ने ठाकरे परिवार के 30 साल के एकछत्र राज पर विराम लगाते हुए बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में 227 में से क्रमश: 89 और 29 सीट जीतीं। हालांकि, भाजपा को नगर निकाय चलाने के लिए अपनी सहयोगी शिवसेना की मदद की आवश्यकता होगी। विपक्षी शिवसेना (उबाठा) और मनसे ने क्रमशः 65 और छह सीट जीतीं।

राउत ने कहा कि ठाकरे बंधुओं ने मिलकर 71 सीट जीतीं, जो कि मराठी मानुष के मजबूत समर्थन के कारण मिली एक बड़ी सफलता है। साल 2022 में अविभाजित शिवसेना से विद्रोह करने वाले शिंदे पर तीखा हमला करते हुए राउत ने कहा, ‘‘आपने मराठी मानुष और मुंबई से विश्वासघात किया है। वरना भाजपा की 100 पीढ़ियां भी अपना महापौर नहीं बना पातीं।

मराठी जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी।’’ उन्होंने यह भी कहा कि बीएमसी चुनाव अकेले लड़ने की कांग्रेस की रणनीति सफल रही। राउत ने कहा, ‘‘हमने चर्चा की थी, और यह (रणनीति) काम कर गई।’’ वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस ने बीएमसी में 24 सीट पर जीत दर्ज की है।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकासंजय राउतदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेशिव सेनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी