मुंबई में बीजेपी का मेयर होगा, एकनाथ शिंदे के पास कोई चारा नहीं?, संजय राउत ने कहा-शिवसेना पद को लेकर नाराज हो, कोई विकल्प नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2026 16:30 IST2026-01-27T16:29:35+5:302026-01-27T16:30:35+5:30

बीएमसी चुनाव में भाजपा ने 89 सीटें, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) ने 65 सीटें, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 29 सीटें, कांग्रेस ने 24 सीटें और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने छह सीटें जीतीं। 

bmc polls 2026 BJP mayor in Mumbai Eknath Shinde no choice Sanjay Raut said Shiv Sena angry about post no option | मुंबई में बीजेपी का मेयर होगा, एकनाथ शिंदे के पास कोई चारा नहीं?, संजय राउत ने कहा-शिवसेना पद को लेकर नाराज हो, कोई विकल्प नहीं

file photo

Highlightsदो सप्ताह बाद भी, महापौर कौन होगा, इस पर अनिश्चितता बनी हुई है।शिवसेना इस पद को लेकर नाराज हो, लेकिन उसके पास कोई विकल्प नहीं है।राउत ने कहा, ‘‘मुंबई में उनका (भाजपा का) अपना महापौर होगा।’’

मुंबईः शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने मंगलवार को दावा किया कि मुंबई में भाजपा का महापौर बनेगा क्योंकि वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ यह पद साझा नहीं करेगी। बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की जीत के लगभग दो सप्ताह बाद भी, महापौर कौन होगा, इस पर अनिश्चितता बनी हुई है।

राउत ने संवाददाताओं से कहा कि भले ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना इस पद को लेकर नाराज हो, लेकिन उसके पास कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष इस मामले को उठाने पर शिवसेना को बीएमसी में कुछ अन्य पद मिल जाएंगे। राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा, ‘‘मुंबई में उनका (भाजपा का) अपना महापौर होगा।’’

शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी के नेताओं का कहना है कि महापौर शिवसेना से ही होना चाहिए क्योंकि 2026 में (अविभाजित) पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे की जन्म शताब्दी है। हाल में हुए बीएमसी चुनाव में भाजपा ने 89 सीटें, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) ने 65 सीटें, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 29 सीटें, कांग्रेस ने 24 सीटें और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने छह सीटें जीतीं। 
 

Web Title: bmc polls 2026 BJP mayor in Mumbai Eknath Shinde no choice Sanjay Raut said Shiv Sena angry about post no option

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे