लाइव न्यूज़ :

बीएमसी ने कार्यालयों और हाउसिंग सोसायटी में टीकाकरण केंद्र के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए

By भाषा | Updated: July 2, 2021 15:38 IST

Open in App

मुंबई, दो जुलाई कोविड-19 टीकाकरण में कथित घोटाले की हालिया घटनाओं की पृष्ठभूमि में बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने अतिरिक्त दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसमें कहा गया है कि हाउसिंग सोसायटी और कार्यालय में निजी टीकाकरण केंद्र कोविन पोर्टल पर पंजीकृत कराने के बाद ही लगाए जा सकते हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

नगर निकाय ने शहर में केंद्र सरकार के कोविन पोर्टल पर शहर के पंजीकृत 95 निजी टीकाकरण केंद्रों की सूची भी जारी की है और इसके साथ ही वार्ड स्तर पर वॉर रूम के नंबर भी जारी किए गए हैं।

बीएमसी द्वारा बृहस्पतिवार को जारी दिशानिर्देश के मुताबिक हाउसिंग सोसायटी और कार्यालय में पंजीकृत निजी कोविड टीकाकरण केंद्र के जरिये ही कोविड टीके लगवाए जा सकेंगे और कार्यालय और हाउसिंग सोसायटी का प्रबंधन स्थानीय अधिकारियों से संपर्क कर यह सुनिश्चित करेगा कि केंद्र कोविन पर पंजीकृत है।

इसमें कहा गया कि कार्यालय और हाउसिंग सोसायटी प्रबंधन एक व्यक्ति को ‘नोडल अधिकारी’ के तौर पर नियुक्त करेंगे, जो निजी टीकाकरण केंद्र और टीकाकरण से जुड़ी गतिविधियों का समन्वय करेगा।

दिशानिर्देश में कहा गया कि नोडल अधिकारी टीकाकरण से जुड़े सभी पहलुओं को देखेगा, जैसे लाभार्थियों का पंजीकरण, आधारभूत अवसंरचना, आईटी अवसंरचना आदि।

उल्लेखनीय है कि बीएमसी ने पिछले महीने कार्यालय और हाउसिंग सोसायटी में टीकाकरण के लिए दिशा निर्देश जारी किए थे, जिसमें निजी टीकाकरण केंद्रों के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर को अनिवार्य बनाया गया था, लेकिन इसकी विस्तृत भूमिका और जिम्मेदारी दिशानिर्देश में नदारद थी।

नए दिशानिर्देश के मुताबिक नोडल अधिकारी सुनिश्चित करेगा कि हाउसिंग सोसायटी और पंजीकृत निजी टीकाकरण केंद्र द्वारा सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए जाए और टीकाकरण की तारीख सोसायटी के सूचना पट पर प्रदर्शित की जाए।

दिशानिर्देश के मुताबिक हाउसिंग सोसायटी संबंधित चिकित्सा अधिकारी और स्थानीय पुलिस थाने को टीकाकरण शिविर के बारे में कम से कम तीन पहले सूचित करेगी। इसमें कहा गया कि निजी टीकाकरण केंद्र का नोडल अधिकारी सुनिश्चित करेगा कि सभी लाभार्थियों को डिजिटल प्रमाण पत्र मिले और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी टीकाकरण केंद्र का औचक निरीक्षण करेगी।

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने पिछले महीने हाउसिंग सोसायटी और निजी कंपनियों के लिये फर्जी टीकाकरण केंद्र लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद से इस सिलसिले में अब तक 10 प्राथमिकी दर्ज की है।

बीएमसी के मुताबिक, शहर में अबतक 54,67,805 लोगों का टीकाकरण हुआ है, जिनमें से 10,83,266 लागों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां