लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके की एक करोड़ खुराक खरीदने के लिए बीएमसी ने वैश्विक निविदा जारी की

By भाषा | Updated: May 12, 2021 23:36 IST

Open in App

मुंबई, 12 मई कोविड-19 टीके की कमी के मद्देनजर बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने टीकाकरण को गति देने के वास्ते टीके की एक करोड़ खुराक खरीदने के लिए बुधवार को वैश्विक निविदा जारी की। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि इच्छुक पार्टियों को 18 मई को अपराह्न एक बजे से पहले अपने रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) दाखिल करनी होगी और उसी दिन दोपहर तीन बजे इन्हें खोला जाएगा।

उन्होंने कहा कि कार्य आदेश जारी होने वाले दिन से कंपनी को तीन सप्ताह के भीतर टीके की पूरी मात्रा की आपूर्ति करनी होगी।

निविदा में कहा गया, '' आवेदक के पास भारत को कोविड-19 टीका आयात करने और उत्पादन का वैध लाइसेंस होना चाहिए।''

उल्लेखनीय है कि टीके की कमी के चलते मुंबई में पिछले एक महीने से टीकाकरण अभियान बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, जिसके चलते बीएमसी को कुछ दिन के लिए अभियान को निलंबित करने पर भी मजबूर होना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू