बीएमसी चुनाव: वार्ड 212 से समाजवादी पार्टी की अमरीन शहज़ाद अब्रहानी ने भरा नामांकन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2025 16:36 IST2025-12-31T14:17:08+5:302025-12-31T16:36:15+5:30

BMC elections: अमरीन शहज़ाद अब्रहानी एक स्थापित व्यवसायी हैं और लंबे समय से महिला सशक्तिकरण से जुड़े सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं।

BMC elections Samajwadi Party's Amreen Shahad Abrahani files nomination from Ward 212 | बीएमसी चुनाव: वार्ड 212 से समाजवादी पार्टी की अमरीन शहज़ाद अब्रहानी ने भरा नामांकन

photo-lokmat

Highlightsपरिवार से आती हैं जिसकी क्षेत्र में गहरी राजनीतिक पैठ है।वार्ड 212 में स्थिति दिलचस्प इसलिए भी है।

मुंबईः आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव 2026 के लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार अमरीन शहज़ाद अब्रहानी ने वार्ड 212 से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दक्षिण मुंबई के इस क्षेत्र में नामांकन के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई, जो मौजूदा चुनावी माहौल में अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी में से एक मानी जा रही है। वार्ड 212 महिलाओं के लिए आरक्षित है, और यहाँ का मुकाबला इस बार काफी चर्चा में है। अमरीन अब्राहानी एक स्थापित व्यवसायी हैं और लंबे समय से महिला सशक्तिकरण से जुड़े सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं।

वे एक ऐसे परिवार से आती हैं जिसकी क्षेत्र में गहरी राजनीतिक पैठ है। उनके ससुर युसूफ अब्राहानी पूर्व विधायक (MLA) रह चुके हैं, जबकि उनके पति शहाद अब्राहानी स्थानीय स्तर पर एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं। इस चुनाव को क्षेत्र में 'अनुभव बनाम नई दृष्टि' के तौर पर देखा जा रहा है। वार्ड 212 में स्थिति दिलचस्प इसलिए भी है

क्योंकि अमरीन का मुकाबला उस मौजूदा पार्षद से है जो पिछले तीन कार्यकाल से इस पद पर काबिज हैं और स्वयं एक प्रभावशाली परिवार से आती हैं। लंबे समय बाद इस वार्ड में दो ऐसी महिला उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला हो रहा है, जिनकी अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत पकड़ है। 15 जनवरी को होने वाले मतदान में इस वार्ड के चुनावी नतीजे काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

Web Title: BMC elections Samajwadi Party's Amreen Shahad Abrahani files nomination from Ward 212

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे