बीएमसी चुनाव: 227 सीट और बहुमत के लिए 114 सीट?, भाजपा-शिवसेना 108 और राज-उद्धव ठाकरे 56 सीट पर आगे, जानिए रुझान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 16, 2026 12:58 IST2026-01-16T12:37:36+5:302026-01-16T12:58:08+5:30

BMC elections: भाजपा और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना आगे है। मतों की गिनती सुबह 10 बजे शुरू हुई। करीब दो दशक बाद साथ आए ठाकरे चचेरे भाई मुंबई में सत्तारूढ़ गठबंधन से पीछे हैं।

BMC elections live polls 227 seats and 114 seats majority? BJP-Shiv Sena ahead on 108 and Raj-Uddhav Thackeray on 56 seats, know the trends | बीएमसी चुनाव: 227 सीट और बहुमत के लिए 114 सीट?, भाजपा-शिवसेना 108 और राज-उद्धव ठाकरे 56 सीट पर आगे, जानिए रुझान

BMC elections

HighlightsBMC elections:BMC elections:BMC elections:

मुंबईः मतों की गिनती शुक्रवार सुबह शुरू होने के बाद शुरुआती रुझानों के अनुसार, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसकी सहयोगी शिवसेना आगे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से हालांकि कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, लेकिन टीवी चैनलों ने बताया कि मुंबई के 227 वार्ड में से 108 पर भाजपा और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना आगे है। मतों की गिनती सुबह 10 बजे शुरू हुई। करीब दो दशक बाद साथ आए ठाकरे चचेरे भाई मुंबई में सत्तारूढ़ गठबंधन से पीछे हैं। ठाकरे चचेरे भाई 56 सीट पर आगे हैं।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 10 और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) छह सीट पर आगे है। विभिन्न टीवी चैनल की खबरों के अनुसार, शिंदे का गढ़ माने जाने वाले ठाणे में उनकी पार्टी 131 वार्ड में से नौ में आगे है जबकि भाजपा छह वार्ड में आगे है। पुणे में भाजपा अपनी सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पर हावी नजर आई।

भाजपा 165 वार्ड में से 32 में आगे है जबकि उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा 14 सीट पर आगे है। ‘एग्जिट पोल’ (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में बृहस्पतिवार को हुए 29 नगर निगमों के चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन की भारी जीत का अनुमान जताया गया है। अधिकारियों के अनुसार, बीएमसी के चुनाव में 52.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो 2017 में हुए 55.53 प्रतिशत मतदान से कम है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का वार्षिक बजट 74,400 करोड़ रुपये से अधिक है। यहां चार साल की देरी के बाद चुनाव कराए गए। ये 2022 में शिवसेना के विभाजन के बाद पहले बीएमसी चुनाव हैं। मौजूदा उपमुख्यमंत्री शिंदे 2022 में पार्टी के अधिकतर विधायकों के साथ पार्टी से अलग हो गए थे और भाजपा के साथ गठबंधन कर मुख्यमंत्री बने थे।

अविभाजित शिवसेना का देश की सबसे अमीर नगर निकाय संस्था पर 25 वर्षों (1997-2022) तक दबदबा रहा। चुनाव से पहले एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम में उद्धव और राज ठाकरे पिछले महीने साथ आए, वहीं राकांपा के प्रतिद्वंद्वी धड़ों ने पुणे और पिंपरी-चिंचवड में स्थानीय गठबंधन किया।

इन नगर निगमों के चुनाव कई वर्षों के अंतराल के बाद कराए गए जबकि इनमें से अधिकतर के कार्यकाल 2020 से 2023 के बीच समाप्त हो गए थे। इनमें से नौ नगर निगम मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में आते हैं। जिन नगर निगमों में मतदान हुआ।

उनमें मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवड, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणी, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिरज-कुपवाड, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी शामिल हैं।

Web Title: BMC elections live polls 227 seats and 114 seats majority? BJP-Shiv Sena ahead on 108 and Raj-Uddhav Thackeray on 56 seats, know the trends

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे