लाइव न्यूज़ :

बीएमसी चुनावः राज ठाकरे से मिले देवेंद्र फड़नवीस, दोनों दलों के बीच गठबंधन की अटकलें तेज, शिवसेना से टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2021 18:36 IST

BMC elections: भाजपा के प्रदेश प्रमुख चंद्रकांत पाटिल, आशीष शेलार और प्रसाद लाड समेत पार्टी के कई नेता भी पिछले कुछ महीनों में राज ठाकरे से मुलाकात कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे राजनीतिक गलियारों में दोनों दलों के बीच गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं।फड़नवीस और उनकी पत्नी अमृता ने मध्य मुंबई के दादर में राज ठाकरे और उनकी पत्नी शर्मिला से उनके नए आवास ‘शिवतीर्थ’ में मुलाकात की। चारों को मनसे अध्यक्ष के घर की बालकनी में बातचीत करते हुए देखा गया।

मुंबईः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फड़नवीस ने बुधवार को यहां महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की, जिससे अगले साल की शुरुआत में होनेवाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में दोनों दलों के बीच गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं।

 

फड़नवीस और उनकी पत्नी अमृता ने मध्य मुंबई के दादर में राज ठाकरे और उनकी पत्नी शर्मिला से उनके नए आवास ‘शिवतीर्थ’ में मुलाकात की। इन चारों को मनसे अध्यक्ष के घर की बालकनी में बातचीत करते हुए देखा गया। भाजपा पदाधिकारियों ने इसे सौहार्दपूर्ण पारिवारिक मुलाकात बताया है जबकि राजनीतिक पर्यवेक्षक इसे महानगपालिका चुनाव के मद्देनजर अहम करार दे रहे हैं।

2014 से 2019 के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान फडणवीस ने राज ठाकरे के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे थे। 2017 के बीएमसी चुनाव में भाजपा ने मुंबई में शिवसेना के गढ़ में 82 सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि, शिवसेना ने 84 सीटें जीतकर सत्ता अपने हाथ में रखी।

भाजपा की नजर अब शिवसेना से यह जीत छीनने की है, जो पिछले तीन दशकों से महानगरपालिका पर शासन कर रही है। पिछले बीएमसी चुनाव में कांग्रेस 31 सीटों पर जीत हासिल कर तीसरे स्थान पर रही थी। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और मनसे को क्रमश: नौ और सात सीटें मिली थीं।

बाद में उस साल, मनसे के सात पार्षदों में से छह ने शिवसेना का दामन थाम लिया था, जिसकी वजह से पार्टी को भाजपा पर बढ़त मिल गई थी। राज ठाकरे 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर थे लेकिन 2020 में उन्होंने पार्टी के नए भगवा झंडे का अनावरण किया।

पाकिस्तानी और बांग्लादेशी ‘घुसपैठियों' को बाहर करने समेत अन्य मुद्दों पर राजग को समर्थन की घोषणा करते हुए मुखर हिंदुत्व की तरफ अपने रुख का संकेत दिया। भाजपा के प्रदेश प्रमुख चंद्रकांत पाटिल, आशीष शेलार और प्रसाद लाड समेत पार्टी के कई नेता भी पिछले कुछ महीनों में राज ठाकरे से मुलाकात कर चुके हैं।

टॅग्स :मुंबईबृहन्मुंबई महानगरपालिकामहाराष्ट्रराज ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसशिव सेनाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों