मुंबईः बीएमसी चुनाव मतगणना जारी है और पहली बार मुंबई में भाजपा का मेयर होगा। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 118 सीट पर आगे है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसकी सहयोगी शिवसेना आगे हैं। बृहन्मुंबई महानगर पालिका में पहली बार बीजेपी मेयर बनने जा रहा है? 227 सदस्यीय नगर निकाय में 114 पार्षद बहुमत के लिए चाहिए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी शिवसेना मिलकर कारनामा कर रहे हैं और उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की टीम 70 सीट पर आगे है।
मतों की गिनती सुबह 10 बजे शुरू हुई। करीब दो दशक बाद साथ आए ठाकरे चचेरे भाई मुंबई में सत्तारूढ़ गठबंधन से पीछे हैं। ‘एग्जिट पोल’ (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में बृहस्पतिवार को हुए 29 नगर निगमों के चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन की भारी जीत का अनुमान जताया गया है। अधिकारियों के अनुसार, बीएमसी के चुनाव में 52.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
जो 2017 में हुए 55.53 प्रतिशत मतदान से कम है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का वार्षिक बजट 74,400 करोड़ रुपये से अधिक है। यहां चार साल की देरी के बाद चुनाव कराए गए। ये 2022 में शिवसेना के विभाजन के बाद पहले बीएमसी चुनाव हैं। मौजूदा उपमुख्यमंत्री शिंदे 2022 में पार्टी के अधिकतर विधायकों के साथ पार्टी से अलग हो गए थे।
और भाजपा के साथ गठबंधन कर मुख्यमंत्री बने थे। अविभाजित शिवसेना का देश की सबसे अमीर नगर निकाय संस्था पर 25 वर्षों (1997-2022) तक दबदबा रहा। चुनाव से पहले एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम में उद्धव और राज ठाकरे पिछले महीने साथ आए।
पूर्व विधायक और शिवसेना (शिंदे गुट) की उम्मीदवार यामिनी जाधव ने कांग्रेस उम्मीदवार दामुदी रफिया अब्दुल राशिद को हराकर बीएमसी वार्ड संख्या 209 से जीत हासिल की। 2017 के चुनावों में, अविभाजित शिवसेना ने 227 में से 84 सीटें जीती थीं। उस समय, भाजपा के साथ गठबंधन में, गठबंधन ने बहुमत के आंकड़े यानी 114 सीटें पार कर ली थीं, जिनमें भाजपा को 82 सीटें मिली थीं।
भाजपा के रवि राजा वार्ड 185 से हार गए। वे पिछली बीएमसी विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वे शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार से हार गए। राकांपा के प्रतिद्वंद्वी धड़ों ने पुणे और पिंपरी-चिंचवड में स्थानीय गठबंधन किया। नगर निगमों के चुनाव कई वर्षों के अंतराल के बाद कराए गए जबकि इनमें से अधिकतर के कार्यकाल 2020 से 2023 के बीच समाप्त हो गए थे।
इनमें से नौ नगर निगम मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में आते हैं। जिन नगर निगमों में मतदान हुआ, उनमें मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवड, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणी, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिरज-कुपवाड, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी शामिल हैं।