BMC Election Result 2026: प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज, जल्द आने लगेंगे काउंटिंग के रुझान
By अंजली चौहान | Updated: January 16, 2026 10:13 IST2026-01-16T10:13:51+5:302026-01-16T10:13:56+5:30
BMC Election Result 2026: राज्य के 29 नगर निकायों में 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए मतदान हुआ।

BMC Election Result 2026: प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज, जल्द आने लगेंगे काउंटिंग के रुझान
BMC Election Result 2026: बृहन्ममुंबई महानगर पालिका चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। आज 1700 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होने वाला है। चुनाव आयोग के अधिकारी कुछ ही देर में गिनती के रुझानों को साझा करेंगे। मालूम हो कि करीब नौ सालों बाद बीएमसी चुनाव हुआ है जिसमें बीजेपी और उद्धव ठाकरे के बीच कड़ा मुकाबला है।
मुंबई से लेकर नागपुर तक तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं, बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में 52.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो 2017 में हुए 55.53 प्रतिशत मतदान से कम है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बीएमसी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक उपनगर भांडुप के वार्ड नंबर 114 में सबसे अधिक 64.53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके के वार्ड नंबर 227 में सबसे कम 20.88 प्रतिशत मतदान हुआ।
#WATCH | Maharashtra | Visuals from the SFS College Counting Centre as counting for the Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) polls to begin soon. pic.twitter.com/1fZCBE9xoO
— ANI (@ANI) January 16, 2026
#WATCH | Maharashtra | Visuals from outside of Matoshree, the residence of Uddhav Thackeray in Mumbai, as counting for the Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) polls to begin soon. pic.twitter.com/bpFQQauhjN
— ANI (@ANI) January 16, 2026
अधिकारियों ने बताया कि महानगर में 1.03 करोड़ से अधिक पात्र मतदाताओं में से 52.94 प्रतिशत ने बृहस्पतिवार सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान समाप्त होने के 15 घंटे से अधिक समय बाद बीएमसी ने अंतिम मतदान प्रतिशत की घोषणा की। पिछले बीएमसी चुनाव 2017 में हुए थे, जिनमें 55.53 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुने गए निकाय का कार्यकाल मार्च 2022 में समाप्त हो गया था।
#WATCH | Nagpur, Maharashtra | Visuals from outside the SFS College Counting Centre as counting for the Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) polls to begin soon. pic.twitter.com/S8lXRMutfy
— ANI (@ANI) January 16, 2026