लाइव न्यूज़ :

बीएमसी ने पेंगुइन के रखरखाव के लिए जारी 15.26 करोड़ रुपये की निविदा का किया बचाव

By भाषा | Updated: September 9, 2021 17:48 IST

Open in App

मुंबई, नौ सितंबर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान में पेंगुइन के रखरखाव के लिए 15.26 करोड़ रुपये की निविदा जारी करने का बचाव करते हुए दावा किया कि पक्षियों ने महानगरपालिका संचालित चिड़ियाघर का राजस्व बढ़ाने में मदद की है। इस उद्यान को लोग भायखला चिड़ियाघर के नाम से भी जानते हैं।

बुधवार को जारी एक बयान में महानगरपालिका इकाई ने कहा कि पेंगुइन के आगमन के बाद चिड़ियाघर की आय अप्रैल 2017 से मार्च 2020 के बीच में बढ़कर 14.36 करोड़ रुपये हो गई जो कि अप्रैल 2014 और मार्च 2017 के बीच 2.10 करोड़ रुपये ही थी।

बीएमसी ने चिड़ियाघर में सात पेंगुइन की देखरेख तीन वर्ष तक करने के लिए 15.26 करोड़ रुपये की निविदा जारी की थी यानी हर वर्ष पेंगुइन पर करीब पांच करोड़ रुपये का खर्चा आएगा।

इस निविदा को लेकर कांग्रेस द्वारा शिवसेना की आलोचना किए जाने के बाद इस पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।

महानगरपालिका ने दावा किया कि निविदा की कुल कीमत 11.46 करोड़ रुपये थी जबकि पेंगुइन के आने के बाद चिड़ियाघर की आय 12.26 करोड़ रुपये तक बढ़ गई। महानगरपालिका ने कहा कि वह पेंगुइन के बाड़े के रखरखाव के खर्चे को भी कम करने की कोशिश कर रहा है। आठ पेंगुइन को दक्षिण कोरिया से 2016 में भायखला चिड़ियाघर लाया गया था, जिनमें एक पक्षी की बाद में मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए