BMC Budget 2022: बीएमसी ने पेश किया 45949 करोड़ रुपये का बजट, 500 Sq Ft के घर पर प्रॉपर्टी टैक्स माफ, जानें पूरा लेखा-जोखा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 3, 2022 19:41 IST2022-02-03T19:39:55+5:302022-02-03T19:41:19+5:30

BMC Budget 2022: बृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बजट में 3,200 करोड़ रुपये तटीय सड़क परियोजना और 6,933.75 करोड़ रुपये स्वास्थ्य क्षेत्र को आवंटित किए गए हैं।

BMC Budget 2022 Rs 45940-78 crore property tax waived upto 500 sq ft house BMC chief IS Chahal presented | BMC Budget 2022: बीएमसी ने पेश किया 45949 करोड़ रुपये का बजट, 500 Sq Ft के घर पर प्रॉपर्टी टैक्स माफ, जानें पूरा लेखा-जोखा

पूंजीगत व्यय के लिए 22,646.73 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। (file photo)

Highlights2021-22 में बजट 39,038.83 करोड़ रुपये था।16,14,000 नागरिकों को 100 प्रतिशत संपत्ति कर की छूट का लाभ मिलेगा।बजट को मंजूरी के लिए स्थायी समिति के समक्ष पेश किया।

BMC Budget 2022: बृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) प्रमुख आईएस चहल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 45,940.78 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट आवंटन में पिछले वर्ष की तुलना में 17.70 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। 2021-22 में बजट 39,038.83 करोड़ रुपये था।

जलवायु कार्रवाई प्रकोष्ठ के निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, वहीं महत्वाकांक्षी मुंबई तटीय सड़क परियोजना के लिए 3,500 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।  बजट में 500 वर्ग मीटर तक के ‘कार्पेट’ क्षेत्र के फ्लैटों के लिए संपत्ति कर में 100 प्रतिशत राहत की घोषणा की गई है। चहल ने कहा कि करीब 16,14,000 नागरिकों को 100 प्रतिशत संपत्ति कर की छूट का लाभ मिलेगा।

चहल ने गुरुवार को बजट को मंजूरी के लिए स्थायी समिति के समक्ष पेश किया। कॉरपोरेशन ने कोस्टल रोड, गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और डिसेलिनेशन प्लांट जैसी बड़ी परियोजनाओं के लिए पूंजीगत व्यय के लिए 22,646.73 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड के लिए जहां 3,200 करोड़ रुपये कोस्टल रोड के लिए रखा गया है, वहीं इसके लिए 1,300 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इसके अलावा निगम चुनाव से पहले बीएमसी ने छोटे फ्लैट मालिकों को संपत्ति कर के मोर्चे पर बड़ी राहत दी है। देश के सबसे अमीर नगर निगम में शिवसेना सत्ता में है। यहां अगले कुछ माह के दौरान चुनाव होने वाले हैं। बजट में नए करों का कोई प्रस्ताव नहीं है।

वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पिछले वित्त वर्ष 2021-22 के 39,038.83 करोड़ रुपये के बजट से 17.70 प्रतिशत अधिक है। मुंबई के निगम आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने बीएमसी मुख्यालय में हुई निगम की स्थायी समिति की बैठक में बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि बजट में मुख्य रूप से स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और शिक्षा पर जोर दिया गया है।

Web Title: BMC Budget 2022 Rs 45940-78 crore property tax waived upto 500 sq ft house BMC chief IS Chahal presented

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे