लाइव न्यूज़ :

बीएमसी ने गणपति उत्सव के बाद मुंबई लौट रहे लोगों से कोविड-19 जांच कराने को कहा

By भाषा | Updated: September 18, 2021 17:08 IST

Open in App

मुंबई, 18 सितंबर बृहन्मुंबई महानगर पालिका(बीएमसी) ने गणपति उत्सव के बाद अपने गृहनगर से शहर लौट रहे लोगों से एहतियात के तौर पर कोविड-19 जांच कराने को कहा है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त नगर आयुक्त (पश्चिमी उपनगर) सुरेश काकानी ने बताया कि नगर निकाय ने गणपति उत्सव मनाने के बाद मुंबई लौटे लोगों की मुफ्त आरटी-पीसीआर जांच करने वाले 266 केंद्र स्थापित किए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अगले 15 दिन महत्वपूर्ण हैं। बीएमसी ने गणपति उत्सव के बाद मुंबई लौटने वालों के लिए मुफ्त आरटी-पीसीआर जांच करने वाले 266 केंद्र स्थापित किए हैं। लोगों के नमूनों की जांच के परिणाम उनके घर पहुंचा दिए जाएंगे।’’

मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने कहा, “लोगों को ध्यान रखना चाहिए क्योंकि वे अपने गृहनगर में दूसरों के संपर्क में आए होंगे। लोगों को यहां स्थापित जांच केंद्रों का लाभ उठाना चाहिए। सावधानियां संक्रमण को और फैलने से रोकने में मदद करेंगी। सभी के लिए टीके उपलब्ध हैं। लोगों को टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए।’’

मुंबई में शुक्रवार को संक्रमण के 434 नए मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ यहां संक्रमितों की कुल संख्या 7,37,164 और कुल मृतक संख्या 16,042 हो गई है। शहर में अभी 4,658 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह