लाइव न्यूज़ :

बीएमसी ने मुंबई पार्किंग प्राधिकरण के गठन की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: May 31, 2021 13:13 IST

Open in App

मुंबई, 31 मई बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की स्थायी समिति ने जगह की कमी से जूझ रही मुंबई में सुगम, सुरक्षित और किफायती पार्किंग सुविधाएं देने के लिए मुंबई पार्किंग प्राधिकरण के गठन की मंजूरी दी है।

बीएमसी की ओर से रविवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि शहर में मार्गों पर, मार्गों से इतर पार्किंग के नियमन के लिए प्राधिकरण के गठन की सिफारिश विकास नियंत्रण एवं संवर्धन नियमन (2034) के तहत की गई है।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘मुंबई में पार्किंग की समस्या दिन ब दिन बदतर होती जा रही है। इसके समाधान के लिए आवश्यक है कि सार्वजनिक स्थलों पर सुविधाजनक, सुरक्षित एवं किफायती पार्किंग लॉट उपलब्ध करवाए जाएं।’’

यशवंत जाधव की अध्यक्षता वाली स्थायी समिति ने बाहरी सेवा प्रदाताओं और विशेषज्ञों की समिति की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी है और इस प्रक्रिया के लिए पूर्व आईएएस अधिकारी रामनाथ झा को परामर्शदाता नियुक्त किया गया है। वहीं संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञों की सेवा टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस उपलब्ध करवाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो