उद्धव और राज ठाकरे को चुनाव से 11 दिन पहले झटका?, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में पूर्व महापौर शुभा राउल बीजेपी में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2026 21:24 IST2026-01-04T21:23:08+5:302026-01-04T21:24:31+5:30

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं।

bmc 2026 Uddhav and Raj Thackeray 11 days before elections shock Former Mayor Shubha Raul joins BJP in presence of Maharashtra CM Devendra Fadnavis | उद्धव और राज ठाकरे को चुनाव से 11 दिन पहले झटका?, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में पूर्व महापौर शुभा राउल बीजेपी में शामिल

file photo

Highlightsमतदान 15 जनवरी को अन्य 28 नगर निकायों के साथ होगा। ठाकरे खेमे के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

मुंबईःबृह्नमुंबई महानगरपालिका चुनाव से पहले शिवसेना (उबाठा)को एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व महापौर शुभा राउल रविवार को उद्धव ठाकरे नीत पार्टी से इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं।

राउल ने इस्तीफा देने का वह दिन चुना जब उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे)अध्यक्ष राज ठाकरे ने अपने गठबंधन का घोषणापत्र जारी किया। इसे ठाकरे खेमे के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। देश के सबसे अमीर नगर निकाय बीएमसी के लिए मतदान 15 जनवरी को अन्य 28 नगर निकायों के साथ होगा। 

विपक्षी पार्टियों और भाजपा के कार्यकर्ता शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल

स्थानीय निकाय चुनावों से कुछ ही दिन पहले, कांग्रेस, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना (उबाठा) के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रविवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए। शिवसेना नेता के कार्यालय से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुंबई के धारावी और नवी मुंबई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिंदे के ठाणे स्थित आवास पर जाकर शिवसेना में शामिल होने की घोषणा की।

इसमें कहा गया है, ‘‘शामिल होने वाले सभी लोगों का पार्टी में स्वागत किया गया और उनके भविष्य की राजनीतिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।’’ बयान के अनुसार, धारावी से कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं और नवी मुंबई से भाजपा, मनसे और शिवसेना (उबाठा) के पदाधिकारियों को सत्ताधारी पार्टी में शामिल किया गया।

Web Title: bmc 2026 Uddhav and Raj Thackeray 11 days before elections shock Former Mayor Shubha Raul joins BJP in presence of Maharashtra CM Devendra Fadnavis

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे