लाइव न्यूज़ :

स्वयंभू बाबा नित्यानंद के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी, गुजरात पुलिस ने इंटरपोल से मांगी मदद

By भाषा | Updated: January 22, 2020 16:56 IST

राज्य पुलिस ने यहां नित्यानंद के आश्रम से दो लड़कियों के लापता होने के बाद पिछले वर्ष नवम्बर में उसके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में एक स्थानीय अदालत में दायर एक आरोप पत्र में इस कदम का खुलासा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में नित्यानंद के खिलाफ बलात्कार का एक मामला दर्ज किये जाने के बाद पिछले वर्ष वह भारत से भाग गया था।अब उसके खिलाफ इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाए।

इंटरपोल ने स्वयंभू बाबा नित्यानंद का पता लगाने में मदद करने के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। गुजरात पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कर्नाटक में नित्यानंद के खिलाफ बलात्कार का एक मामला दर्ज किये जाने के बाद पिछले वर्ष वह भारत से भाग गया था। राज्य पुलिस ने यहां नित्यानंद के आश्रम से दो लड़कियों के लापता होने के बाद पिछले वर्ष नवम्बर में उसके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में एक स्थानीय अदालत में दायर एक आरोप पत्र में इस कदम का खुलासा किया है।

पुलिस उपाधीक्षक के टी कामरिया ने कहा, ‘‘इंटरपोल ने इस महीने विवादास्पद स्वयंभू बाबा के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है।’’ पुलिस ने बताया कि वे इस पर काम कर रहे थे कि अब उसके खिलाफ इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाए।

एक आपराधिक जांच के सिलसिले में एक व्यक्ति का पता लगाने या उसके बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जाता है जबकि रेड कॉर्नर नोटिस एक वांछित व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए जारी किया जाता है।

टॅग्स :गुजरातकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन