लाइव न्यूज़ :

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: February 1, 2021 14:45 IST

Open in App

जयपुर, एक फरवरी राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गये।

थाना प्रभारी मदन लाल मीणा ने बताया कि चीखरू गांव में भूरी सिंह जाटव एवं सामंता जाटव पक्षों के बीच खेत की जमीन को लेकर सोमवार सुबह विवाद हुआ। दोनों पक्षों ने लाठी डंडे से एक दूसरे पर वार किया और पथराव किया। संघर्ष में सामंता जाटव पक्ष के रामदयाल जाटव (60) की मौत हो गई जबकि दोनों पक्षों से तीन महिलाओं समेत 10 अन्य लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि घायलों में से चार की हालत गंभीर है। उन्हें भरतपुर रेफर किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में भूरी सिंह जाटव पक्ष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जायेगा। मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल