लाइव न्यूज़ :

खून पतला करने वाली दवा पैंक्रियाटाइटिस के गंभीर रोगियों में सर्जरी की जरूरत घटा सकती है: अध्ययन

By भाषा | Updated: June 22, 2021 20:28 IST

Open in App

चंडीगढ़, 22 जून पीजीआईएमईआर के एक अध्ययन में सामने आया है कि रक्त नलिकाओं में खून के थक्कों को समाप्त करने के लिए इस्तेमाल होने वाली दवा स्ट्रेप्टोकीनेस के प्रयोग से गंभीर पैंक्रियाटाइटिस (एसएपी) के रोगियों में सर्जरी की जरूरत को कम करने में मदद मिल सकती है।

एसएपी में अग्न्याशय के ऊतकों का क्षय होने लगता है और फेफड़े, हृदय या गुर्दे आदि प्रमुख अंग काम करना बंद कर देते हैं। इस बीमारी में मृत्यु दर उच्च होती है।

चंडीगढ़ स्थित आयुर्विज्ञान और अनुसंधान स्नातकोत्तर संस्थान (पीजीआईएमईआर) के बयान के अनुसार एसएपी के उपचार में स्ट्रेप्टोकीनेस दवा की भूमिका सिद्ध करने के लिए यह इस तरह का पहला अध्ययन है। इस दवा का परंपरागत रूप से हृदय आदि की रक्त नलिकाओं में खून के थक्कों को समाप्त करने के लिए उपयोग किया जाता है।

संस्थान के सर्जिकल गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के प्रमुख और प्रोफेसर, डॉ राजेश गुप्ता ने कहा, ‘‘दुनिया में पहली बार स्ट्रेप्टोकीनेस एसएपी के प्रबंधन में उपयोगी साबित हुई है। इसके परिणाम से साफ पता चलता है कि स्ट्रेप्टोकीनेस के इस्तेमाल से सर्जरी की जरूरत कम हुई और इसका उपयोग करने से कोई जटिल स्थिति पैदा नहीं हुई, जिसकी बड़ी आशंका थी।’’

उन्होंने कहा कि यह पहला बड़ा अध्ययन है जिसमें 100 से अधिक रोगियों ने भाग लिया। इस टीम ने सबसे पहली बार 2013 में इस दिशा में प्रायोगिक कार्य किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू