लाइव न्यूज़ :

‘ब्लड थिनर’ दवाओं से कोविड संबंधी मौत और अस्पताल पहुंचने की आशंका में कमी: अध्ययन

By भाषा | Updated: October 4, 2021 16:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर कोविड-19 के जो मरीज रक्त पतला करने वाली दवाएं (ब्लड थिनर) लेते हैं उनके अस्पताल पहुंचने का खतरा 43 प्रतिशत तक कम होने और मौत की आशंका के लगभग 50 प्रतिशत कम होने की संभावना है। ‘लांसेट ई क्लीनिकल मेडिसिन जर्नल’ नामक शोध पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई।

यह अनुसंधान, अमेरिका के 12 अस्पतालों और 60 क्लिनिक में 18 साल से अधिक उम्र के उन 6,195 मरीजों पर किया गया जिनकी जांच में चार मार्च से 27 अगस्त 2020 के बीच कोविड-19 का पता चला। अमेरिका के मिनीसोटा विश्वविद्यालय और स्विट्जरलैंड के बेसेल विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने यह अध्ययन किया। उन्होंने रक्त के थक्के नहीं जमने का उपचार ले रहे मरीजों और मौत की संभावना के बीच संबंध पर अध्ययन किया।

अध्ययन में पता चला कि जो मरीज कोविड-19 से पीड़ित होने से पहले रक्त पतला करने की दवाएं ले रहे थे उनके अस्पताल में भर्ती होने की संभावना 43 प्रतिशत कम थी। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि कोविड-19 से पीड़ित होने से पहले या उसके साथ रक्त पतला करने वाली दवाएं ले रहे मरीजों में मृत्यु दर लगभग आधी देखी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान