लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए निर्देश, कहा- इंटरनेट सेवा प्रदाता बंद करें तमिलरॉकर्स जैसी वेबसाइटें

By भाषा | Updated: August 12, 2019 20:27 IST

न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने अंतरिम आदेश में इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को इन वेबसाइटों के सभी यूआरएल और आईपी एड्रेस बंद करने के लिए निर्देश दिए हैं। यूआरएल (यूनिवर्सल रिसोर्स लोकेटर) इंटरनेट पर किसी वेबसाइट का पता होता है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली उच्च न्यायालय ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (आईएसपी) को तमिलरॉकर्स , कटमूवीज और लाइमटॉरेंट जैसी वेबसाइटों को बंद करने का निर्देश दिया है।इन वेबसाइटों पर आरोप है कि ये वॉर्नर ब्रदर्स , यूनिवर्सल और नेटफ्लिक्स जैसे प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों और टीवी श्रृंखला की अनाधिकृत स्ट्रीमिंग और वितरण कर रही हैं।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (आईएसपी) को तमिलरॉकर्स , कटमूवीज और लाइमटॉरेंट जैसी वेबसाइटों को बंद करने का निर्देश दिया है। इन वेबसाइटों पर आरोप है कि ये वॉर्नर ब्रदर्स , यूनिवर्सल और नेटफ्लिक्स जैसे प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों और टीवी श्रृंखला की अनाधिकृत स्ट्रीमिंग और वितरण कर रही हैं।

न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने अंतरिम आदेश में इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को इन वेबसाइटों के सभी यूआरएल और आईपी एड्रेस बंद करने के लिए निर्देश दिए हैं। यूआरएल (यूनिवर्सल रिसोर्स लोकेटर) इंटरनेट पर किसी वेबसाइट का पता होता है।

अदालत ने दूरसंचार विभाग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को भी निर्देश दिया है कि वे प्रोडेक्शन हाउसों के कॉपीराइट का उल्लंघन करने वाली वेबसाइटों के डोमेन नेम का पंजीकरण रद्द करे। यही नहीं , इन वेबसाइटों को बंद करने के लिए इंटरनेट और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को जरूरी अधिसूचना जारी करें।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने अमेरिका की मनोरंजन कंपनी वॉर्नर ब्रदर्स की याचिका पर यह अंतरिम निर्देश दिया है। कंपनी की दलील थी कि इस तरह की वेबसाइटें बिना किसी अनुमति के उसकी साथ ही साथ यूटीवी , स्टार , नेटफ्लिक्स जैसे प्लेटफॉर्मों की मूल सामग्री की स्ट्रीमिंग कर रही हैं और उसे सार्वजनिक कर रही हैं। 

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह