लाइव न्यूज़ :

फर्जी मतदाता नहीं बनाने पर बीएलओ की हत्या, पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया

By भाषा | Updated: December 26, 2020 22:59 IST

Open in App

पीलीभीत (उप्र), 26 दिसंबर जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में फर्जी मतदाता नहीं बनाने पर एक बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) की शुक्रवार को कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, लेकिन पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है।

पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने शनिवार को कहा कि कि बीएलओ की अचानक तबियत खराब हुई थी और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं लेकिन शनिवार को मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गम्भीरता से जांच की जा रही है।

बरखेड़ा के थानाअध्यक्ष कमल सिंह ने मिली तहरीर के आधार पर बताया क्षेत्र के गांव भेसहा गवालपुर निवासी सूरजपाल वर्मा (45 वर्ष) बरखेड़ा ब्लाक क्षेत्र के गांव कबूलपुर में अनुदेशक के पद पर तैनात थे, पंचायत चुनाव नजदीक आने के मद्देनजर उन्हें बीएलओ की जिम्मेदारी दी गई थी।

उन्होंने बताया कि आरोप है गांव के दबंग व्यक्ति ने उन पर फर्जी मतदाता बनाने का दबाव बनाया लेकिन इनकार करने पर दबंग विद्यालय में बच्चों के सामने ही गाली गलौज करने लगा।

सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक अनुदेशक सूरजपाल ने गाली गलौज करने से मना किया तो दबंग पल्लव जायसवाल ने गला पकड़कर घसीटते हुए उन्हें विद्यालय के कमरे में बंद किया और उनके साथ रात घूसों से जमकर मारपीट की, पिटाई के बाद अनुदेशक के अचेत होने पर उसे छोड़कर पल्लब जायसवाल भाग गया।

ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे पुत्र संजय को सूरजपाल ने जिला अस्पताल ले जाते समय ने बताया कि गांव के पल्लव जायसवाल फर्जी मतदाता बनाने का दबाव बना रहे थे जब उन्होंने इससे मना किया तो उनके साथ मारपीट की।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने अनुदेशक को मृत घोषित कर दिया। बरखेड़ा पुलिस ने मृतक के पुत्र की ओर से मिली तहरीर के आधार पर शनिवार को पल्लव जायसवाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू