लाइव न्यूज़ :

ब्लिंकन की भारत यात्रा: अफगानिस्तान के हालात और पाकिस्तान के आतंकी वित्त पोषण पर होगी चर्चा

By भाषा | Updated: July 25, 2021 15:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जुलाई अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की 27 जुलाई से भारत की दो दिवसीय यात्रा शुरू हो रही है और इस दौरान अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी तथा आतंक के वित्त पोषण और सुरक्षित पनाहगाहों के लिए पाकिस्तान पर लगातार दबाव बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि भारत और अमेरिका के नेताओं के बीच क्वाड के मसौदे के तहत सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा होगी। चार देशों के समूह क्वाड के विदेश मंत्री स्तर की बैठक इस वर्ष के अंत में होने की संभावना है। दोनों पक्ष क्वाड टीकाकरण अभियान को भी आगे बढ़ाएंगे ताकि हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों को 2022 की शुरुआत में ही टीकों की आपूर्ति की जा सके।

सूत्रों ने बताया कि अमेरिका के विदेश मंत्री की यह यात्रा व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, डिजिटल क्षेत्र, नवाचार और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में तथा अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय की कमान संभालने के बाद ब्लिंकन की यह पहली भारत यात्रा है, साथ ही जनवरी में जो बाइडन के सत्ता में आने के बाद प्रशासन के किसी उच्च अधिकारी की यह दूसरी भारत यात्रा है।

सूत्रों ने बताया कि रक्षा के क्षेत्र में दोनों पक्ष सहयोग को प्रगाढ़ करने के तरीके तलाशेंगे। इसके अलावा भारत स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अंतरराष्ट्रीय यात्रा को चरणबद्ध तरीके से बहाल करने की मांग करेगा, जिसमें खासतौर पर छात्रों, पेशेवरों और कारोबारियों के लिए यात्रा नियमों में ढील तथा अन्य मानवीय मामलों के अलावा परिवारों को मिलाना सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा।

सूत्रों ने बताया, ‘‘महत्वपूर्ण दवाओं और स्वास्थ्य संबंधी साजो सामान की लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं की आवश्यकता पर भी बातचीत होने की संभावना है।’’ दोनों पक्ष हिंद-प्रशांत से संबंधित कोविड सहयोग और सुरक्षा परिदृश्य पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह