लाइव न्यूज़ :

कोझिकोड विमान हादसे के लिए दृष्टिभ्रम और खामी युक्त विंडशील्ड वाइपर भी जिम्मेदार

By भाषा | Updated: September 12, 2021 18:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 सितंबर पिछले साल कोझिकोड हवाई अड्डे पर एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान कम दृश्यता व विंडशील्ड वाइपर (सामने के शीशे को साफ करने वाला उपकरण) के ठीक से काम नहीं करने की वजह से संभवत: दुर्घटनाग्रस्त हुआ क्योंकि इसकी वजह से पायलट को दूरी को लेकर दृष्टिभ्रम हुआ। यह खुलासा विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की रिपोर्ट में हुआ है।

रिपोर्ट में कहा गया कि इसके अलावा ‘स्टीप अथॉरिटी ग्रेडिएंट’ ने पायलट को निगरानी करने और मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत आकलन कर कार्रवाई करने से भी रोका जो हादसे की बड़ी वजह बना।

गौरतलब है कि पिछले साल सात अगस्त को बोइंग 737-800 विमान हवाई पट्टी से फिसल कर 110 फीट खाई में गिर गया था और उसके तीन टुकड़े हो गए थे। इस हादसे में दो पायलट और तीन नवजातों सहित 19 यात्रियों की जान गई थी। दुबई से आ रहे इस विमान में 190 लोग सवार थे।

शनिवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि पायलट द्वारा एसओपी का पालन नहीं किया जाना और व्यवस्थागत खामी की वजह से कोझिकोड हवाई अड्डे पर हादसा हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर