लाइव न्यूज़ :

प्यार में अंधी कन्नड अभिनेत्री ने ‘लिव-इन पार्टनर’ के साथ मिलकर भाई की हत्या की

By भाषा | Updated: April 28, 2021 13:42 IST

Open in App

हुबली, 28 अप्रैल उभरती कन्नड अभिनेत्री द्वारा अपने ‘लिव-इन पार्टनर’ के साथ मिलकर भाई की हत्या कर शव को यहां के जंगल में ठिकाने लगाने का मामला सामने आया है। हत्या की वजह बहन के रिश्तों पर भाई की आपत्ति बताई जा रही है।

धारवाड के पुलिस अधीक्षक पी कृष्णकांत ने मंगलवार को बताया कि युवा अभिनेत्री एक छोटे रियल एस्टेट एजेंट के साथ रिश्ते में थी जिसका भाई विरोध कर रहा था।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ‘‘राकेश उनके प्रेम संबंध में बाधा बन गया था, इसलिए उसकी हत्या कर लाश जला दी गई।’’

पुलिस के मुताबिक 12 अप्रैल को देवारागुडीहाल जंगल में बुरी तरह से क्षत-विक्षत शव प्लास्टिक के बैग में मिला।

इसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने दोषी को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की।

पुलिस ने बताया कि उसने मामले की गहन जांच की और पाया कि बार में हाउसकीपर का काम करने वाले राकेश कात्वे लापता है।

जांच में पता चला कि पीड़ित की बहन शान्या कात्वे नियाज के साथ रिश्ते में है और किराए के मकान में उसके साथ रहती है।

पुलिस ने बताया कि मामले की और जांच की गई और शान्या कात्वे, नियाज और उसके तीन दोस्तों को पुलिस हिरासत में लिया गया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान खुलासा हुआ कि नियाज के परिवार के सदस्य भी हत्या में शामिल हैं।

कृष्णकांत ने बताया, ‘‘प्रथम दृष्टया यह प्रेम संबंध का मामला लगता है। हमें किसी संगठन से संपर्क का पता नहीं चला है लेकिन मामले की जांच जारी है।’’

उल्लेखनीय है कि शान्या ‘छोटा बॉम्बे’ फिल्म में पहली बार काम कर रही है जिसे अभी रिलीज किया जाना बाकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए