लाइव न्यूज़ :

ब्रेकिंगः CRPF बटालियन को ले जा रही विशेष ट्रेन में विस्फोट; 4 जवान घायल, एक की हालत गंभीर

By अनिल शर्मा | Updated: October 16, 2021 10:43 IST

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे झारसुगुड़ा से जम्मू तवी जा रही सीआरपीएफ की विशेष रेलगाड़ी प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी। इसमें सीआरपीएफ की तीन कंपनियों को भेजा जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में स्टेशन में मौजूद अन्य किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है इस घटना में हवलदार चौहान विकास लक्ष्मण समेत चार जवान घायल हो गए

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विशेष रेलगाड़ी में विस्फोट हो गया। इस घटना में चार जवान घायल हो गए हैं, घायलों में से एक की हालत गंभीर है। रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि रायपुर रेलवे स्टेशन में सुबह झारसुगुड़ा से जम्मू तवी जा रही विशेष रेलगाड़ी में सामान रखने के दौरान विस्फोट हो गया। इस घटना में चार जवान घायल हो गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे झारसुगुड़ा से जम्मू तवी जा रही सीआरपीएफ की विशेष रेलगाड़ी प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी। इसमें सीआरपीएफ की तीन कंपनियों को भेजा जा रहा था। जब रेलगाड़ी में सामान रखा जा रहा था तब बोगी नंबर नौ के करीब एक कंटेनर में (जिसमें विस्फोटक रखा गया था) विस्फोट हो गया।

पुलिस के मुताबिक, इस घटना में हवलदार चौहान विकास लक्ष्मण समेत चार जवान घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस दल घटनास्थल पहुंचा । घायल जवान लक्ष्मण को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं मामूली रूप से घायल तीन अन्य जवानों को प्राथमिक उपचार दिया गया। रेलगाड़ी रायपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हो चुकी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में स्टेशन में मौजूद अन्य किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है। 

रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट में घायल हुए सीआरपीएफ के जवानों में, चवन विकास लक्ष्मण, रमेश लाल, रविन्द्र कर, सुशील और दिनेश कुमार पैकरा हैं। इनमें से एक जवान विकास को गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए श्री नारायणा अस्पताल देवेन्द्र नगर में भर्ती कराया गया है। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उनकी हालत ठीक है।

टॅग्स :सीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारतSimran Bala: 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर सीआरपीएफ की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व?, राजौरी के लोग बिटिया सिमरन बाला की प्रेरणादायक यात्रा पर मना रहे जश्न?

भारत45 लाख रुपये इनाम, नौ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने किया आत्मसमर्पण, 3 एके -47 राइफल और 2 एसएलआर सौंपा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया