लाइव न्यूज़ :

विरुधुनगर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट : एनजीटी ने क्षेत्र का अध्ययन कराने को कहा

By भाषा | Updated: June 20, 2021 17:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जून राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने तमिलनाडु सरकार को राज्य के विरुधुनगर जिले में एक इलाके का पर्यावरण संबंधी ‘वहन क्षमता’ अध्ययन कराने का निर्देश दिया है जहां फरवरी में एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से 19 कामगारों की मौत हो गयी थी।

‘वहन क्षमता’ अध्ययन से इस सवाल का समाधान मिल सकता है कि किसी क्षेत्र में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना प्राकृतिक संसाधनों का कितना इस्तेमाल हो सकता है। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने औद्योगिक सुरक्षा के निदेशक को तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ तालमेल से तीन महीने में यह अध्ययन करने को कहा है। आगे कार्रवाई के लिए यह रिपोर्ट तमिलनाडु के मुख्य सचिव को सौंपी जाएगी।

पीठ ने कहा, ‘‘आकस्मिक, व्यावसायिक और पर्यावरणीय खतरों की आशंका के संबंध में ऐसी गतिविधियों की सीमा को बनाए रखने के लिए क्षेत्र की ‘वहन क्षमता’ के अध्ययन की आवश्यकता है।’’

एनजीटी ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव को ई-मेल के जरिए चार महीने बाद निर्देशों की तामील पर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। इससे पूर्व ठोस तथ्य जुटाने के लिए उच्च न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गयी थी और उसे विरुधुनगर जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट पर रिपोर्ट देने को कहा गया था। जिले के अचानकुलम गांव में 12 फरवरी को पटाखा निर्माण के दौरान कुछ रसायनों के मिश्रण के कारण विस्फोट हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे