लाइव न्यूज़ :

बांका में बंद मदरसे में विस्फोट, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: June 8, 2021 16:26 IST

Open in App

बांका, आठ जून बिहार में बांका जिले के नगर थाना अंतर्गत नवटोलिया मुहल्ला स्थित एक मदरसा परिसर में मंगलवार सुबह अचानक विस्फोट होने से उसका एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया।

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे हुए इस विस्फोट में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि इस परिसर के एक हिस्से में मदरसा स्थित है जो बाहर से बंद था लेकिन उसके भवन से एक रास्ता बगल की मस्जिद की ओर जाता है जिसके द्वार खुले पाए गए।

गुप्ता ने कहा कि जब पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो उसे वहां मस्जिद के इमाम या अन्य कोई व्यक्ति नहीं मिला और इसलिए हादसे के कारण के बारे में तत्काल पता नहीं चल सका है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘हम पड़ोस के निवासियों से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम को बुलाया गया है। तब तक मलबा हटाने पर रोक लगा दी गई है। फोरेंसिक जांच से पता चलेगा कि किस तरह की विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया गया था।’’

इस विस्फोट में किसी के हताहत होने या आसपास के किसी अन्य ढांचे को नुकसान पहुंचने के बारे में पूछे जाने पर पुलिस ने इससे इनकार किया।

कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लॉकडाउन के कारण बिहार में धर्मस्थलों के साथ ही सभी शैक्षणिक संस्थान पिछले एक महीने से अधिक समय से बंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी