लाइव न्यूज़ :

चमोली में बादल फटा, पिथौरागढ में महिला की मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 16, 2018 19:36 IST

उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, चमोली जिले की घाट तहसील के कुण्डी गांव में आज तड़के बादल फटने से पांच मकानों तथा मोखमल्ला गांव में 10 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है ।

Open in App

देहरादून, 16 जुलाई (भाषा) उत्तराखंड के चमोली जिले में थराली और घाट क्षेत्रों में भारी बारिश के दौरान आज तड़के बादल फटने से कई मकान, दुकान और वाहन क्षतिग्रस्त हो गये जबकि पिथौरागढ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र में एक महिला के उफनते नाले में गिरने से मौत हो गयी ।

उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, चमोली जिले की घाट तहसील के कुण्डी गांव में आज तड़के बादल फटने से पांच मकानों तथा मोखमल्ला गांव में 10 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। इस घटना में दो पशु भी बह गये ।

थराली तहसील के रतगांव में बादल फटने से 10—15 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयी जबकि कार एवं मोटरसाइिकल समेत दस वाहन वाहन बह गए ।

हांलांकि, इन दोनों घटनाओं में किसी जन​हानि की खबर नहीं है ।

क्षेत्र में भारी बारिश और बादल फटने की सूचना मिलने के बाद चमोली के जिलाधिकारी आशीष जोशी ने जिला स्तर पर सभी शीर्ष अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की और राहत पहुंचाने के लिए मौके पर अलग—अलग टीमें रवाना कर दी ।

उधर, कुमांउ में पिथौरागढ जिले के मुनस्यारी इलाके में भारी बारिश के कारण उफनाये नाले में गिरकर एक महिला की मौत हो गयी ।

ग्रामसभा गौला की रहने वाली 36 वर्षीया हरूली देवी कल गौला से ओखलिया जाते समय चट्टान से गिरकर उफनाये बाथीरौला नाले में गिर गयी और पानी के बहाव के साथ बह गयी । बाद में ग्रामीणों तथा पुलिस टीम की मदद से चलाये गये बचाव और राहत कार्य के दौरान हरूली का शव बरामद किया गया ।

भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के चलते ऋषिकेश—गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नलौडा के समीप अवरूद्ध हो गया, जबकि ऋषिकेश—यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी डाबरकोट और कुथनोर के समीप पहाडी से पत्थर गिरने के कारण अवरूद्ध है ।

हालांकि, उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने बताया कि यमुनोत्री धाम की यात्रा फिलहाल वैकल्पिक पैदल मार्ग त्रिखली—कुलशाला—श्यानाचटटी के जरिये चल रही है । 

टॅग्स :उत्तराखण्डमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया