लाइव न्यूज़ :

गुजरात के राजकोट जिले में पुनर्चक्रण इकाई में विस्फोट, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 24, 2021 18:00 IST

Open in App

अहमदाबाद, 24 सितंबर गुजरात में राजकोट जिले के उपलेटा शहर में शुक्रवार को कबाड़ पुनर्चक्रण इकाई में विस्फोट हो जाने से इकाई के स्वामी एवं उसके पुत्र की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने विस्फोट का सही कारण जानने के लिए अपराध विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञों को बुलाया है पर समझा जाता कि जब पिता-पुत्र गैस कटर से एक पुराने रेफ्रीजेरेटर के कंप्रेसर को काटकर खोलने की कोशिश कर रहे थे तभी यह विस्फोट हुआ।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रजाक काना और उसके बेटे रईस काना के रूप में हुई है। रजाक की यह इकाई यहां से करीब 300 किलोमीटर दूर उपलेटा शहर के ठठेरी बाजार में है।

घटना के बाद राजकोट के पुलिस अधीक्षक बलराम मीणा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गयी।

मीणा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ दुकान के मालिक और उसके बेटे जब शुक्रवार सुबह कबाड़ को तोड़फोड़ रहे थे तब एक जबर्दस्त विस्फोट हुआ । रजाक और रईस की मौके पर ही मौत हो गयी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ चूंकि हमें दुकान में कंप्रेसर के हिस्से मिले हैं, ऐसे में यह हो सकता है कि जब वे उसे (कंप्रेसर को) काटकर उसे खोलने की कोशिश कर रहे हो तो यह विस्फोट हुआ हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट