लाइव न्यूज़ :

जम्मू वायु सेना स्टेशन पर विस्फोट : पंजाब के पठानकोट में अलर्ट

By भाषा | Updated: June 27, 2021 15:13 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 जून जम्मू हवाई अड्डे के अत्यधिक सुरक्षा वाले वायु सेना स्टेशन पर विस्फोटक से लदे दो ड्रोन के गिरने से धमाके के बाद रविवार को पंजाब के सीमावर्ती जिले पठानकोट में चौकसी बरती जा रही है। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि पठानकोट में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास कड़ी निगरानी की जा रही है। पांच साल पहले पठानकोट वायु सेना बेस पर आतंकी हमला हुआ था। पुलिस ने बताया कि पठानकोट और आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गयी है और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।

क्या जम्मू की घटना के बाद सुरक्षा के अतिरिक्त बंदोबस्त किए गए हैं, इस बारे में पूछे जाने पर पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र लांबा ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हम स्थिति को देखते हुए निगरानी कर रहे हैं। जब भी इस तरह की कोई घटना होती है तो आसपास के इलाकों में सबसे ज्यादा अलर्ट कर दिया जाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अंतर राज्यीय सीमा से आवाजाही पर सघन जांच कर रहे है। हमने वहां भी अतिरिक्त बल तैनात किए हैं।’’ उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण स्थानों पर पंजाब पुलिस की स्वाट टीम और विशेष कमांडो की तैनाती की गयी है।

लांबा ने कहा कि जम्मू की ओर जाने वाले और जम्मू कश्मीर की ओर से पठानकोट में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच तेज कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे