लाइव न्यूज़ :

असम-मिजोरम सीमा पर विस्फोट, एक पुलिसकर्मी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 30, 2021 22:17 IST

Open in App

गुवाहाटी, 30 अक्टूबर असम और मिजोरम की सीमा के पास हैलाकांडी जिले में एक पुलिस चौकी के समीप हुए विस्फोट व इसमें मिजोरम के एक पुलिसकर्मी की कथित संलिप्तता को लेकर उसकी गिरफ्तारी के बाद दोनों राज्यों के बीच फिर से तनाव बढ़ गया है। यह जानकारी शनिवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

हैलाकांडी के पुलिस अधीक्षक गौरव उपाध्याय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शुक्रवार की रात डेढ़ बजे के करीब बाइचेरा के नजदीक ‘‘कम तीव्रता वाला विस्फोट’’ हुआ।

पूर्वोत्तर के दोनों पड़ोसी राज्यों के बीच करीब तीन महीने पहले कछार जिले में एक विवादित क्षेत्र को लेकर हुए संघर्ष के बाद यह घटना हुई है। उस वक्त संघर्ष में असम पुलिस के छह कर्मियों सहित सात लोगों की मौत हो गई थी।

हैलाकांडी के पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘हमारी चौकी एक पहाड़ी पर थी और विस्फोट इसके ठीक नीचे हुआ। विस्फोट के बाद हमने केंद्रीय बलों की मदद से तुरंत इलाके की नाकाबंदी कर दी और जांच शुरू कर दी।’’

उपाध्याय ने कहा कि शुक्रवार की सुबह मिजोरम पुलिस के इंडियन रिजर्व बटालियन का एक कर्मी इलाके में घूमता पाया गया और वह वहां अपनी मौजूदगी का कारण नहीं बता पाया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने उसे पकड़ लिया और जांच के दौरान विस्फोट में उसकी संलिप्तता पाई गई। कल हमने उसे गिरफ्तार कर लिया और एक अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।’’

दो दिनों पहले असम पुलिस ने कचुरथल इलाके में एक पुल के निर्माण पर आपत्ति जताई थी जिस पर अगस्त में विवाद के बाद निर्माण रोक दिया गया था।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘मिजोरम प्रशासन आज पुलिस निर्माण स्थल पर आया और जो निर्माण शुरू किया गया था उसे तोड़ दिया। वे अपना उपकरण और मशीन भी साथ ले गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा