लाइव न्यूज़ :

अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों के लिए ‘कंबल बैंक’ शुरू किया गया

By भाषा | Updated: December 17, 2021 13:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में कड़ाके की ठंड के बीच एक अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ आए तीमारदारों को कंबल मुहैया कराने के मकसद से एक संस्था ने ‘कंबल बैंक’ शुरु किया है।

विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने यहां राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ‘आओ साथ चलें’ संस्था की ओर से संचालित इस ‘कंबल बैंक’ का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया।

संस्था ने एक बयान में लेखी के हवाले से कहा है, “अस्पताल में मरीजों का इलाज कराने आये लोग कई बार ठंड से बचने का उपाय न होने की वजह से खुद बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में कंबल बैंक ठंड से उन्हें सुरक्षित रखने में मददगार होगा।”

संस्था के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली भाजपा के कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल ने बताया, “ संस्था दो स्तरों पर कार्य कर रही है। पहला, अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के तीमारदारों को ‘प्रसादम’ अभियान के तहत भोजन उपलब्ध कराया जाता है, ताकि वे भूखे न रहें। वहीं दूसरा यह है कि कोई भी ठंड की वजह से बीमार न पड़े, इसके लिए मरीजों के तीमारदारों को नि:शुल्क कंबल देने के वास्ते कंबल बैंक शुरू किया गया है।”

उन्होंने बताया कि पिछले साल ‘कंबल बैंक’ की शुरुआत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू