लाइव न्यूज़ :

ट्रक मालिकों को 31 दिसंबर तक मुफ्त फास्टैग उपलब्ध कराएगी ब्लैकबक

By भाषा | Updated: December 3, 2019 05:55 IST

उल्लेखनीय है कि सरकार ने देशभर के 500 से अधिक पथकर नाकों पर पथकर संग्रह के लिए फास्टैग को अनिवार्य कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसपोर्ट कंपनियों और ट्रक चालकों को ऑनलाइन मंच उपलब्ध कराने वाली ब्लैकबक कंपनी देशभर में ट्रक चालकों को 31 दिसंबर तक मुफ्त फास्टैग उपलब्ध कराएगी।ट्रांसपोर्ट कंपनियां और ट्रक चालक कंपनी की एप से फास्टैग की बुकिंग कर सकते हैं

 ट्रांसपोर्ट कंपनियों और ट्रक चालकों को ऑनलाइन मंच उपलब्ध कराने वाली ब्लैकबक कंपनी देशभर में ट्रक चालकों को 31 दिसंबर तक मुफ्त फास्टैग उपलब्ध कराएगी। ट्रांसपोर्ट कंपनियां और ट्रक चालक कंपनी की एप से फास्टैग की बुकिंग कर सकते हैं जिन्हें पहुंचाने की जिम्मेदारी कंपनी की होगी।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने देशभर के 500 से अधिक पथकर नाकों पर पथकर संग्रह के लिए फास्टैग को अनिवार्य कर दिया है। डिजिटल भुगतान में सहायक फास्टैग लागू करने का यह फैसला नाकों पर होने वाली भीड़भाड़ और देरी को खत्म करने के लिए किया गया है।

पहले इसे लागू करने की अंतिम तिथि एक दिसंबर थी जिसे सरकार ने बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दिया है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसकी एप पर ट्रांसपोर्ट कंपिनयां के फास्टैग के लिए आवेदन करने के बाद कंपनी चार से पांच दिनों के भीतर उनके पते पर यह फास्टैग पहुंचा देगी। इस पहल से भारत के 30 लाख से अधिक ट्रक मालिकों के लिए फास्टैग नियम का पालन करना आसान होगा। ट्रक मालिक इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

ब्लैकबक के सह-संस्थापक राजेश याबाजी ने बताया, ‘‘फास्टैग को अनिवार्य करने के सरकार के इस निर्णय से डिजिटल मालवहन की अर्थव्यवस्था का सपना साकार होगा। ‘फास्टैग ऐट डोरस्टेप’ जैसी पहल से पहले ही 50 प्रतिशत भारतीय ट्रक कारोबारी ब्लैकबक मंच से जुड़ चुके हैं। हम सरकार के राष्ट्रीय पथकर एजेंडा को अपना समर्थन देने के लिए उत्साहित हैं। इससे पथकर नाकों पर लगने वाला समय बचेगा और भारत के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में नए युग की शुरुआत होगी।’’ मुफ्त फास्टैग उपलब्ध कराने के लिए कंपनी ने आईडीएफसी बैंक और यस बैंक के साथ साझेदारी की है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी